विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर फैसल बिन फरहान की बात

0 270

नई दिल्लीः विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मंगलवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से सूडान की स्थिति पर बातचीत की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ट्वीट किया, ”सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से अभी-अभी बात हुई है। सूडान की स्थिति के उनके आकलन की सराहना की। निकट संपर्क में रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि अरब मीडिया के अनुसार सूडान में पिछले 14 अप्रैल से शुरू हुए गृह युद्ध के बीच सूडानी सेना और एक प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल मंगलवार शाम से 24 घंटे के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए। इस लड़ाई के कारण सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में अराजक स्थिति बनी हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.