केदारनाथ यात्रा: हर दिन अधिकतम 13,000 तीर्थयात्रियों के केदारनाथ की यात्रा करने की संभावना

0 450

नई दिल्ली: उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि हर दिन अधिकतम 13,000 तीर्थयात्री केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (डीएम) मयूर दीक्षित ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने इस बार केदारनाथ यात्रा के लिए 13,000 तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा निर्धारित की है और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक टोकन प्रणाली भी शुरू की गई है।

दीक्षित और रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाखा अशोक भडाने ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। भडाने ने आगामी यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा की। दीक्षित ने कहा कि मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की दैनिक सीमा और टोकन प्रणाली की शुरुआत यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई है।

तीर्थयात्रियों को इस बार यात्रा मार्ग पर 22 चिकित्सकों और इतनी ही संख्या में फार्मासिस्ट की तैनाती के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। दीक्षित ने कहा कि इनमें तीन चिकित्सक और दो आर्थोपेडिक सर्जन होंगे। यात्रा के मार्ग में बारह चिकित्सा सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.