कब्ज की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 आसान घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

0 111

नई दिल्ली: बदलती दिनचर्या और अनियमित खानपान के चलते पेट की समस्याएं आज आम हो गई हैं। खासतौर पर कब्ज (Constipation) एक ऐसी परेशानी है जिससे लाखों लोग रोज जूझते हैं। देर से खाना, फास्ट फूड और तले-भुने भोजन का अत्यधिक सेवन हमारे पाचन तंत्र को कमजोर बना देता है। इसके कारण एसिडिटी, ब्लोटिंग, सिरदर्द और भारीपन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू और बेहद आसान उपायों से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

यहाँ जानिए कब्ज दूर करने के 6 असरदार घरेलू नुस्खे

1. भरपूर मात्रा में पानी पिएं

पानी की कमी से आंतों में सूखापन आ जाता है, जिससे मल सख्त होकर बाहर निकलने में परेशानी होती है। दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिएं। गुनगुना पानी खासतौर पर सुबह के वक्त पीने से लाभ होता है।

2. सेब का करें सेवन

सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर (पेक्टिन) पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और मल को नरम बनाने में मदद करता है। खाली पेट रोज एक सेब खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।

3. नींबू पानी है रामबाण उपाय

गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा काला नमक मिलाकर पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पाचन बेहतर होता है। सुबह-सुबह इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।

4. पपीता लाएगा राहत

फाइबर और एंजाइम्स से भरपूर पपीता कब्ज दूर करने में मदद करता है। नाश्ते में पपीता शामिल करने से पेट साफ रहता है और पाचन संबंधी दिक्कतें कम होती हैं।

5. फाइबर युक्त आहार लें

फाइबर की कमी कब्ज की एक बड़ी वजह है। अपने आहार में ब्रोकली, बादाम, राजमा, छोले, एवोकाडो जैसे रेशेदार खाद्य पदार्थ शामिल करें। ये आंतों की क्रिया को सुचारू बनाए रखते हैं।

6. शहद वाला पानी पिएं

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना कब्ज से राहत दिला सकता है। शहद शरीर को डिटॉक्स करने के साथ मलत्याग को भी आसान बनाता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। इनमें से किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

23:52