नोएडा में झुग्गी में लगी आग; तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत नाजुक

0 379

नोएडा । नोएडा में एक झुग्गी में बुधवार तड़के आग लगने की वजह से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है और उनके पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। उस वक्त सब गहरी नींद में सो रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर 8 में स्थित झुग्गी में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में बच्चियों के पिता दौलत राम की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से घटना होना प्रतीत हो रही है।

ये पूरा मामला थाना फेज 1 इलाके का है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई है। जो दौलत राम (32) का मकान है। पुलिस ने बताया कि उनकी बेटियां आस्था (10), नैना (7) व आराध्या (5) आग में झुलस गए गईं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दौलत राम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.