महाकुंभ के सेक्टर 18 में लगी आग, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची

0 237

प्रयागराज। महाकुंभ में एक बार फ‍िर आग लगने की घटना सामने आई है। मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। बता दें, गुरुवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में अचानक आग लग गई थी। अग्निशमन कर्मी जब तक आग पर काबू पाते तब तक एक टेंट जलकर राख हो चुका था। वहीं, नवप्रयागम पार्किंग में कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.