लखनऊ के होटल में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी

0 677

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

दमकल विभाग के कर्मियों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए शीशे तोड़े। कमरों में धुआं भर जाने से होटल में ठहरे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.