मोटापा या पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

0 168

नई दिल्ली: आजकल मोटापा से हर इंसान परेशान है, अनियमित खानपान और जीवनशैली के कारण लोगों की जैसी दिनचर्या हो गई है, उसमें पेट निकलना आम बात हो गई है। पेट, कमर, जांघ के पास बढ़ने वाली चर्बी से वजन बढ़ जाता है और स्मार्टनेस में भी कमी आ जाती है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिम का भी चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो जाते हैं। भूखे रहने लगते हैं। भूखे रहने से हमें कमजोरी हो जाती है और अन्य बीमारियां घेर सकती है। आज आपको बताने जा रहे है की इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाए। आइये जानते है कुछ घरेलू उपाय।

अजवाइन का पानी : पेट की चर्बी कम करने के लिए अजवाइन का पानी बहुत कारगर होता है। खासकर सर्दियों में अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर में गरमाहट भी बनी रहती है। रात को पानी में अजवाइन को भिगो दें और सुबह उठने के बाद उस पानी का सेवन करें। ऐसा करना मोटापा घटाने में मदद मिलेगी।

बादाम : बादाम में फाइबर, विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए बादाम को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करें। ऐसा एक महीने तक करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

शहद और दालचीनी : मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट में शहद और दालचीनी शामिल करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है। शहद और दालचीनी की चाय का सेवन करना भी बहुत फायेमंद साबित होता है।

ग्रीन टी : अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से ग्रीन टी को शामिल करना भी फायदेमंद होता है। दूध वाली चाय के नुकसान हो सकते हैं। उनकी जगह ग्रीन टी का सेवन करना बेहतर है। यह वजन कम करने में भी मददगार होता है।

गाजर और बीन्स : तेजी से वजन कम करने के लिए बीन्स और गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन ए और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मददगार होते हैं।

नोट : ये घरेलू उपाय सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है. इसलिए इन चीजों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.