सेल्फी लेते वक्त गिरा फोन हासिल करने के लिए तालाब खाली कराने वाला खाद्य निरीक्षक निलंबित

0 340

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सेल्फी लेते वक्त तालाब में गिरा फोन हासिल करने के लिए तालाब खाली कराने वाले खाद्य निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। बताया गया है कि कांकेर जिले के पखांजूर में परलकोट जलाशय है और यहां बड़ी संख्या में लोग गर्मी से राहत पाने यहां आते हैं। यहां खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास भी अपने मित्रों के साथ पहुंचे। वे जब सेल्फी ले रहे थे तभी उनका बेशकीमती फोन जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है तालाब के पानी में समा गया। फिर क्या था विश्वास परेशान हो गए।

खाद्य निरीक्षक ने मित्रों के साथ फोन को खोजा मगर तालाब से वे फोन को हासिल नहीं कर पाए तो दूसरे दिन उन्होंने आसपास के इलाके के उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को इस काम में लगाया और गोताखोरों की भी मदद ली। उसके बावजूद भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी, फिर क्या था राजेश विश्वास ने तालाब का पानी खाली कराने के लिए मोटर लगवा दी और पानी तेजी से बाहर निकला।

लगभग चार दिन यह सिलसिला चला और जलाशय का लगभग 6 फुट पानी खाली हो गया तब गोताखोर फोन को हासिल कर सके। कांकेर के खाद्य अधिकारी जनमेजय नायक ने बताया कि जलाशय को खाली कराने वाले निरीक्षक राजेश विश्वास को निलंबित कर दिया गया ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.