फिरोजाबाद में सवाल का जवाब न देने पर अध्यापक ने लगाई छात्र की पिटाई, हाथ टूटा

0 463

फिरोजाबाद: अध्यापक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब न देने पर अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण छात्र के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। शिकायत करने पर पहले तो अध्यापक ने छात्र का उपचार कराने का वायदा कर दिया बाद में अध्यापक ने उपचार कराने से मना कर दिया। गुरुवार को छात्र के पिता ने कोतवाली में अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

कौरारा बुजुर्ग निवासी शेर सिंह का पुत्र मनीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। नौ जुलाई को अध्यापक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब न देने पर अध्यापक ने छात्र की पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण छात्र के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। शिकायत पर पहले तो अध्यापक ने उपचार कराने का वायदा किया और बाद में मना कर दिया। पीड़ित पिता छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।

एसएसआई विकास अत्री ने कहा मामले की जांच की जा रही है। एबीएसए राजकुमार ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में आया हैै। अध्यापक को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। जबाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.