सूडान से अब तक 2,300 भारतीयों को वापस लाया गया – विदेश मंत्री जयशंकर

0 317

नई दिल्ली । लगभग 2,300 भारतीय नागरिक युद्धग्रस्त सूडान से सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। रविवार को 40 लोगों का एक और जत्था राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। ऑपरेशन कावेरी पर अपडेट देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक सी-130जे विमान 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरा।

उन्होंने आगे बताया कि इस फ्लाइट से करीब 2,300 लोग भारत पहुंच चुके हैं। सूडान में 14 अप्रैल के बाद से देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से अब तक 500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गृहयुद्ध में एक भारतीय नागरिक भी मारा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 10 दिन पहले खार्तूम में व्याप्त स्थिति की समीक्षा करने के बाद, जहां उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक निकासी योजना पर जोर दिया था, भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी नामक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विमानों की मदद से 2,300 भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के शहर जेद्दा के रास्ते खार्तूम से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.