Gangubai Kathiawadi BoxOffice Collection : आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने सिनेमाघरों में चलाया जादू, पहले दिन में हुई इतनी कमाई

0 774

Gangubai Kathiawadi BoxOffice Collection : आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) रिलीज हो गई है. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. फैंस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे है. फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी(Gangubai Kathiawadi) का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करोड़ों में कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले दिन करीब 9.50-10 करोड़ का बिजनेस हुआ. गंगूबाई पहले दिन बीते साल दिसंबर में रणवीर सिंह की रिलीज हुई फिल्म 83 से अच्छा परफॉर्म कर सकती है.

Gangubai Kathiawadi BoxOffice Collection

गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले दिन बहुत ही अच्छी ओपनिंग मिली है. ये महामारी के सिनेमाघरों पर पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली दूसरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया था. वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है.

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.