पाकिस्तान में 112% बढ़े गैस के दाम, IMF को खुश करने जनता पर फोड़ा महंगाई बम

0 320

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सरकार ने अपनी जनता पर एक बार फिर से महंगाई का बम फोड़ दिया है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आज यानी गुरुवार से देश में गैस की कीमतों में 112 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर महंगाई से त्रस्त जनता को एक और तगड़ा झटका दिया है. नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ को खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया. हालांकि, इस फैसले से महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जो पहले ही विकराल रूप ले चुकी है.

पाकिस्तान में अब 4HM क्यूब प्रति यूनिट उपभोक्ताओं तक की श्रेणी के लिए टैरिफ 80.7 फीसदी बढ़कार 2000 रुपए कर दिया गया है. इसी तरह से 4HM से ऊपर के उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ को 112.3 फीसदी बढ़ाकर 3,100 रुपए पर एमएमबीटीयू कर दिया गया है. यह बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कंजम्पशन स्लैब को छह से बढ़ाकर आठ कर दिया है.

पाकिस्तान में गुरुवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा. सरकार द्वारा नए करों के जरिए लोगों से 170 अरब रुपए जुटाने के लिए संसद में ‘मिनी-बजट’ पेश करने के कुछ घंटों बाद पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया. बिजली और गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गई है.

पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक पेट्रोल का भाव 17.20 रुपये बढ़कर 272 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए के अवमूल्यन के कारण यह वृद्धि की गई. हाईस्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 17.20 रुपए प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत में 12.90 रुपए प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल (थअध) में 9.68 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.