उत्तराखंड के हरिद्वार में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद गौ तस्कर गिरफ्तार; 2 फरार

0 216

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वर जिले में एक बार पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। गुरुवार सुबह हुए एनकाउंटर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। जवाब कार्रवाई में गौ तस्कर को गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हरिद्वार जिले में बछड़ा चोरी कर कार में डालकर ले जा रहे गौ तस्करों को पुलिस ने गुरुवार सुबह सिडकुल के नवोदय नगर क्षेत्र में घेर लिया।

पुलिस से बचने के प्रयास में गौ तस्करों की कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौर तस्कर को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। एनकाउंटर के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान यूपी के सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।

पुलिस ने उसके फरार साथियों की तलाश में जिले भर में कांबिंग अभियान चलाया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम को शाबाशी दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.