बारिश में भीगने से सेहत हो सकती है खराब, इन उपयों से पांए सर्दी-खांसी से छुटकारा

0 270

नई दिल्ली : बारिश का मौसम लगभग सभी लोगो को पसंद होता है। लेकिन अपने साथ कई बीमारियों को साथ लाता है। ज़रा सा भीगने पर सर्दी-खांसी होने लगती है। मानसून में सीजन फ्लू, वायरल और कई तरह के इंफेक्शन भी होने लगते हैं।

बदलते मौसम बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां सबसे ज्यादा होती हैं। दरअसल इसके पीछे की एक बड़ी वजह है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बहुत कम हो जाती है। जिससे शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है। खासतौर से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा इस मौसम में बीमार पड़ते हैं। हालांकि डाइट में कुछ खास चीजों का एहतियात बरता जाए तो काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।

अगर आप बारिश में भी गए हैं और आपको जुकाम खांसी की समस्या हो गई है। तो भाप जरूर लें। भाप लेने से बंद नाक खुलेगी और सांस नली की सूजन भी कम होगी। आप चाहें तो नॉर्मल पानी से भाप लें सकते हैं या फिर थोड़ा टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल डालकर भी भाप ले सकते हैं। सर्दी खांसी की समस्या होने पर लौंग का सेवन करें। आप चाहें तो लौंग को पीसकर शहद में मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें। इससे खांसी में काफी आराम मिलेगा।

बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत एक कप तुलसी-अदरक (basil-ginger) वाली चाय पीनी चाहिए। इससे शरीर में गर्माहत आती है और खांसी जुकाम में भी तुलसी अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो चाय में चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.