‘मुझे सुसाइड बम दीजिए, मैं बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा’, पहलगाम तनाव के बीच कर्नाटक के मंत्री का बयान वायरल

0 244

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में सुरक्षा की मांग तेज हो गई है। इसी बीच कर्नाटक के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बी.जेड. जमीर खान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि उन्हें पाकिस्तान में हमला करने के लिए सुसाइड बम मुहैया कराया जाए।

जमीर खान ने कहा, “हम हिन्दुस्तानी हैं और पाकिस्तान हमारा शत्रु रहा है। अगर पीएम मोदी तथा अमित शाह अनुमति दें तो मैं स्वयं सुसाइड बम बांधकर पाकिस्तान जाकर हमला कर दूंगा।” उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए घटना को “निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अमानवीय कृत्य” बताया और सभी भारतीयों से ऐकजुट होने की अपील की।

22 अप्रैल को बैसरन मैदान में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सरकार तथा सुरक्षा एजेंसियों से कठोर कार्रवाई की मांग अब और तेज हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.