गोविंदा ने लॉन्च किया खुद का ओटीटी एप, ऐसे उठाएं ‘फिल्मी लट्टू’ पर लुत्फ

0 335

मुंबई। गोविंदा अपनी दमदार अदाकारी, शानदार डांस और जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बड़े पर्दे पर नाम कमाने के बाद अब उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में अपने कदम रख दिए हैं। हाल ही में अभिनेता ने खुद का ओटीटी एप ‘फिल्मी लट्टू’ लॉन्च किया है। गोविंदा का यह फैसला उनकी उद्यमशीलता के साथ फैंस के साथ उनके जुड़ने के आकर्षक तरीके को भी दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से दर्शकों की विविध मनोरंजन आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। फिल्मी लट्टू में लोगों को फिल्मों से लेकर वेब सीरीज, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, पर्दे के पीछे की फुटेज और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

इस ओटीटी लॉन्च के साथ गोविंदा की साल 2017 में आई फिल्म आ गया हीरो की स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में अभिनेता ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी। इस एप पर गोविंदा की क्लासिक फिल्मों के साथ नई और आकर्षक कहानी भी लोगों को देखने को मिलेंगी। गूगल प्ले और एपल स्टोर पर यह एप उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर दर्शक 149 रुपये की मासिक फीस पर मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.