मऊ में कांग्रेस के पूर्व विधायक के पोते की पीट-पीटकर की गई हत्या, जानिए क्या है मामला?

0 343

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक के पोते की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कांग्रेस के पूर्व विधायक दिवंगत केदार सिंह के 35 वर्षीय पोते की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मऊ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि महुआर गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे सात-आठ लोगों ने पुरानी रंजिश में हिमांशु सिंह को पीटा और फिर मरने के लिए छोड़ दिया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.