मुंबई: लैंडिंग के वक़्त ‘इंडिगो’ का विमान ‘टेल’ से टकराया, नागपुर एयरपोर्ट में ‘ग्राउंडेड’

0 316

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharastra) से मिल रही एक बड़ी खबर के अनुसार इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) की उड़ान संख्या 6E203, बीते 14 अप्रैल को नागपुर में उतरते समय एक हादसे का शिकार हुई थी. दरअसल यह इसकी ‘टेल’ से टकरा गई थी। हालांकि इससे घटना से किसी के भी हताहत होने की कोई भी खबर नहीं है.

वहीं मामले पर इंडिगो ने बताया कि, मुंबई से उड़ान संख्या 6E203 बीते 14 अप्रैल को नागपुर में उतरते समय टेल से टकरा गई थी। वहीं फिलहाल इसके मूल्यांकन और मरम्मत के लिए विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंडेड घोषित किया गया था। इस घटना की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि, बीते 15 अप्रैल को भी, इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की घटना सामने आई थी। दरअसल तब इंडिगो अधिकारियों के अनुसार बागडोगरा जा रहा इंडिगो का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शनिवार दोपहर दिल्ली लौट आया था।

वहीं इंडिगो ने कहा कि, दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली उड़ान 6E6282 एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई थी। इंडिगो ने एक बयान में कहा था, “पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को बागडोगरा ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था।” सूत्र के मुताबिक, जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.