गुजरात: एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

0 210

अरवल्ली: जिले के मोडासा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोडासा के राणा सैयद के पास एक एम्बुलेंस में आग लग गई। इस एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग इस घटना में घायल भी हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आग में जलकर तीन लोगों की मौत
दरअसल, मोडासा में राणा सैयद के पास एक एम्बुलेंस में आग लग गई। इस दौरान एंबुलेंस में सवार तीन लोग आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। यह एम्बुलेंस अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की बताई जा रही है। एम्बुलेंस में देर रात आग लगी। घटना के बाद मोडासा अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की टीम ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एम्बुलेंस में आग लगी। फिलहाल घटना में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बिहार में पांच लोगों की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां मोतीपुर बाजार में एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी और जिस समय ये हादसा हुआ, परिवार के लोग सोए हुए थे। इसी वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया और मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू कर पाना मुश्किल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.