गुजरात चुनाव: अब से कुछ देर में जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, युवाओं को मिलेगा मौका

0 353

नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhansabha Elections) पर आ रही बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी गुरूवार को BJP के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सीआर पाटिल सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सूची जारी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आज करीब 110 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

गौरतलब है कि, गुजरात (Gujarat) के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani), पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल (Former Dy CM Nitin Patel) समेत कई नेता इस बार के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नहीं लड़ रहे हैं। इस बात की पुष्टि बीते बुधवार को खुद इन नेताओं ने की है। ऐसे में BJP इस बार नए चेहरों चुनावी मैदान में उतारेगी।

बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इस बार दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। वर्तमान में, कांग्रेस के कई विधायकों के दलबदल करने के बाद, विधानसभा में भाजपा की ताकत 111 है। संभावना है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को नहीं दोहराएगी।

पता हो कि, राज्य के 2017 विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 111 हो गयी है और इसकी संभावना कम ही है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देगी। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आने से भाजपा और कांग्रेस के सामने नयी चुनौती पैदा हो गयी है।

बात अगर गुजरात विधानसभा कि करें तो इसमें अब तक कुल 182 सीटें हैं। जिनमें से 40 सीटें आरक्षित हैं। इनमे से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति/आदिवासी समाज के लिए आरक्षित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.