छत्तीसगढ़ के जंगलों से महाराष्ट्र आए हाथियों के झुंड से किसान परेशान, सरकार देगी मुआवजा

0 356

महाराष्ट्र: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जंगलों से महाराष्ट्र (Maharashtra) आ गए हाथियों (Elephants) के झुंड से यहां के किसान परेशान हो गए हैं। खेती (Agriculture) को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ माह पहले हाथियों का एक झुंड महाराष्ट्र आ गया है। इससे किसानों की खेती को काफी नुकसान हो रहा है। खेती को नुकसान न हो इसलिए किसान रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इनसब में कुछ किसान घायल भी हुए हैं।

सहायक वन संरक्षक, धनंजय वेभासे ने बताया कि 23 हाथियों का एक झुंड 12-13 अगस्त को छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली मंडल में दाखिल हुआ। खेती के नुकसान के साथ साथ कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हम एक सप्ताह के भीतर संपत्ति के नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा प्रदान कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि पिछले कई महीनों से हाथी खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार से गुहार लगाई है। मदद कि उम्मीद है। रात भर गाँव के लोग पहरा देते हैं। अब काफी मुश्किल हो रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से हम थर्मल ड्रोन के जरिए हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य न्यूनतम मानव और संपत्ति का नुकसान है। हाथियों के गांवों और खेतों में प्रवेश करने की स्थिति में उन्हें वापस वन क्षेत्र में ले जाने के लिए हमारी टीमों को तैनात किया जाता है। जिन किसानों का नुकसान हो रहा है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि हाथियों के झुंड को जंगल में लौटा दिया जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.