गुजरात पुलिस ने शराब पार्टी पर मारा छापा, महिलाओं समेत 25 गिरफ्तार

0 519

आणंद: आणंद जिले की पुलिस ने एक फार्म हाउस में छापेमारी के बाद जन्मदिन के मौके पर शराब पार्टी कर रहे महिलाओं समेत 25 युवाओं को गिरफ्तार किया है। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है। अंकलव पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर एचएम. राणा को सूचना मिली थी कि नवाखल गांव के ग्रीनस्टोन विला फार्म हाउस में शराब पार्टी चल रही है। जब पुलिस टीम ने विला में प्रवेश किया और जोरदार संगीत और पार्टी के बारे में पूछताछ की, तो 22 वर्षीय सिद्धि भुवा ने पुलिस को सूचित किया कि सभी उसका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं।

लगभग 15 पुरुष और 10 महिलाएं, सभी शराब सेवन कर रही थीं। पुलिस ने आईएमएफएल की पांच खाली बोतलें, तीन सीलबंद बोतलें और दो आधी बोतलें जब्त की हैं। कुल 10 बोतलें बरामद की गईं, पार्टी करने वाले सभी युवा वडोदरा के थे। इनके पास से वाहनों सहित 11 लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.