Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants : आज का मैच होगा बेहद दिलचस्प लखनऊ और गुजरात करेगी आईपीएल में डेब्यू

0 835

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants : IPL 2022 के 15 सीजन का आज चौथा मैच आज खेला जाएगा। दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंटस IPL मे अपना डेब्यू करेंगी। गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पंड्या और लखनऊ की कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल के कंधो पर है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्योंकि दोनों ही टीम में जीत के साथ अपना डेब्यू करना चाहती हैं। आज का मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी शानदार हो सकता है। आज से पहले कभी एक दूसरे के साथ नहीं भिड़ी है।

आज का मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस के 11 खिलाड़ी( संभावित टीम)

हार्दिक पंड्या (कैप्टन), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहमद शमी, लॉकी फर्गुसन, आर साई किशोर/प्रदीप सांगवान।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम( संभावित प्लेइंग 11)

केएल राहुल (कैप्टन), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुइस, मनन वोहरा/ कृष्णपा गौतम, मनीष पांडे, कृणाल पंड्या, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा/ एंड्रयू टाय।

Also Read :- DC vs MI IPL : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच…

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.