PWD के विभागाध्यक्ष ने फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट, पिपरसंड, लखनऊ का किया औचक निरीक्षण

0 772

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता द्वारा आज फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट, पिपरसंड, लखनऊ का औचक निरीक्षण किया गया तथा निर्माणाधीन समस्त भवनों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष द्वारा अपने सामने क्यूब टेस्टिंग कराई गई, रिजल्ट संतोषजनक प्राप्त हुए। गुप्ता ने ई0पी0सी0 कान्ट्रेक्टर मेसर्स जी०एस० एक्सप्रेस प्रा0लि0 के डायरेक्टर संदीप आनन्द को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। वर्तमान में परियोजना का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर पी0एम0सी0 के सक्षम प्रतिनिधि के उपस्थित न होने पर प्रमुख अभियन्ता ने नाराजगी जताई तथा निर्देश दिये कि अनुबन्ध के मानक के अनुसार टेस्टिंग की जाए, प्रयोगशाला में सभी टेस्टिंग उपकरण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य को पूर्ण किया जाए। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। निरीक्षण के अन्त में मनोज कुमार गुप्ता द्वारा निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
उल्लेखलीय है की गृह विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पोषित फॉरेन्सिक साइंस इस्टीट्यूट, पिपरसण्ड लखनऊ का निर्माण ई०पी०सी० मोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 207.02 करोड़ है, जिसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को रू0 100.00 करोड़ उपलब्ध कराया जा चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.