रोज शराब के नशे में स्कूल आते थे हेडमास्टर, ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिख पाए कलेक्टर

0 357

सिंगरौली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में शराब के नशे में धुत्त सरकारी स्कूल (Goverment School) में पदस्थ शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने संज्ञान लिया है। सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला फसिहवां टोला संकुल केंद्र गन्नई में पदस्थ शराबी हेडमास्टर (Headmaster) शिक्षक रामसुंदर पनिका को निलंबित (suspended) कर दिया है।

दरअसल, जिले के सरई तहसील के फसिहवां टोला गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर रामसुंदर पनिका कई दिनों से शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहा था। 3 फरवरी को भी वह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। इस दौरान हेडमास्टर रामसुंदर से गांव के कुछ लोगों ने ब्लैकबोर्ड पर हिंदी से सिंगरौली और कलेक्टर लिखने के लिए कहा तो हेडमास्टर ने कुछ ऐसा लिख दिया कि वह हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। हेडमास्टर ने सिंगरौली को ‘सिगंरौली’ और कलेक्टर को ‘कल्लर’ लिख दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

शिक्षा विभाग की टीम स्कूल में जांच करने पहुची तो शराबी हेडमास्टर स्कूल में अनुपस्थित मिले। फोन कर उन्हें स्कूल बुलाया गया। जांच टीम ने हेडमास्टर से शराब पीकर स्कूल आने की बात पूछी तो उसने कहा- मैं रोज शराब पीकर स्कूल आता हूं। वहीं, ग्रामीणों ने भी जांच दल को इस बारे में बताया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अधिकारी एसबी सिंह ने शराबी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.