ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार; 7 लोगों की दर्दनाक मौत

0 319

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रविवार भीषण हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। ये घटना बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बॉर्डर के पास हुई। ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने क्रूजर में सवार लोगों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भर्ती करवाया।

बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 रतनपुर बॉर्डर पर एक ट्रक ने आगे चल रही क्रुजर को रौंद दिया। इसके बाद क्रूजर पलट गई, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर हाहाकार की स्थिति बन गई। मौके पर रतनपुर पुलिस चौकी समेत बिछीवाड़ा पुलिस ओर लोग इकट्ठे हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को भी बाहर निकाला। शवों और घायलों को एंबुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल लेकर गए। वहीं अस्पताल में पुलिस और डॉक्टरों की टीम तैनात है जो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.