हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 50 से ज्यादा सड़कें ठप

0 560

शिमला: हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 31 अगस्त तक कई भागों में मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के कई भागों में 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 24 घंटों के दौरान कसौली में 54.0, मेहरे हमीरपुर 53.0 और धर्मशाला में 20.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 78 सड़कें ठप रहीं। मंडी में 26, चंबा 18, कुल्लू 16 और शिमला में 12 सड़कों पर आवाजाही ठप है। इसके अलावा 128 बिजली ट्रांसफार्मर व 10 पेयजल योजनाएं भी बाधित चल रही हैं।

इस बार मानसून में विभिन्न आपदाओं में अभी तक 270 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सड़क हादसों में 149, फ्लैश फ्लड में पांच, भूस्खलन में 19, बादल फटने से तीन, डूबने से 30, पेड़ व पहाड़ से गिरने पर 35 व अन्य कारणों से 49 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 272 पशुओं की भी मौत हुई। करी 900 घरों को नुकसान पहुंचा है और 689 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस बार अब तक 1721.35 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.