जम्मू में बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम किया, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

0 562

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और जम्मू क्षेत्र के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि घटना 26-27 अगस्त की दरमियानी रात की है। प्रवक्ता ने कहा, “घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस गया और बाड़ की ओर बढ़ने लगा। जब सैनिकों ने उसे ललकारा तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से बाड़ की ओर बढ़ता रहा।”

प्रवक्ता ने कहा कि उस पर गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद वह गेट के पीछे छिप गया, लेकिन सैनिकों ने गेट खोल दिया और उसे पकड़ लिया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद शबद (45)के रूप में हुई। वह सियालकोट का रहने वाला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.