Hero के CMD पवन मुंजाल की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने जब्त की 25 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी

0 418

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्ट की सीएमडी और चेयरमैन पवन मुंजाल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ED ने उनकी दिल्ली में स्थित 3 संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले के बाद की गई है। अब तक ईडी उनकी करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इससे पहले एजेंसी ने 1 अगस्त 2023 को मुंजाल के दिल्ली और गुरूग्राम के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 25 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, सोना और ज्वैलरी बरामद की थी। एजेंसी ने DRI की दाखिल चार्जशीट के आधार पर मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था और इसे के तहत छापेमारी की गई।

पवन मुंजाल के अलावा Salt Experience and Management Pvt Ltd के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि SEMPL साल 2014-15 से 2018-19 के दौरान करीब 54 करोड़ की विदेश करंसी विदेश लेकर गई, जिसे पवन मुंजाल के लिए खर्च किया गया। मामले की जांच में पता चला कि SEMPL ने अपने कर्मचारियों के नाम पर 14 करोड़ रुपये की विदेशी करंसी फॉरेन एक्सचेंज (Foreign Exchange) से ली थी। इस मामले में हेमंत दहिया, मुदित अग्रवाल, अमित मक्कर, गौतम कुमार, विक्रम बजाज और केतन कक्कर के नाम सामने आए थे। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने दूसरे कर्मचारियों के नाम पर विदेशी करंसी/ट्रैवल फॉरेक्स कार्ड लिए, जिन्होनें कभी विदेश यात्रा ही नहीं की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.