बदायूं में चलती बाइक पर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार, 2 लोगों की करंट लगने से मौत

0 517

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर इलाके स्थित काकराला पावर हाउस के पास हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से दो बाइक सवारों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है, जब शाकिर अली (58) और उसका चचेरा भाई कैसर अली (55) अपने पोते आहिल के साथ किसी काम से काकराला शहर जा रहे थे।

इस दौरान वह बिजली की लाइन के संपर्क में आए, जो लकड़ी के खंभे पर लटकी हुई थी और हवा के कारण उखड़ गई थी। शाकिर अली और कैसर अली गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि उनका पोता इस घटना में बच गया। पीड़ितों के परिवार ने बिजली निगम लिमिटेड के खिलाफ अलापुर थाने में लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलापुर थाने के एसएचओ संजय सिंह ने कहा, पीड़ित अपना अमरूद का बाग देखने जा रहे थे, तभी एक हाईटेंशन बिजली की लाइन उन पर गिर गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.