Holi 2022: Tips for holi: होली के बाद रंग छुड़ाने के कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स

0 411

New Delhi: Holi 2022: Tips for holi: होली के बाद रंग छुड़ाने के क्या सही नियम है ये तो बाद की बात है पहले अआप ये जान ले की होली कहलने के सही और अच्छे तरीके क्या है ।

रंग और गुलाल को इस तरह से लगाएं कि वे सामने वाले की आंखों, कान या फिर नाक के अंदर न जाएं।

Also Read:Holi 2022: होली खेलने के बाद हो रही है शरीर में थकान, इन उपायों से पा सकते ऊर्जा और लाभ

यदि रंग आंखों में चला गया है तो आंखों में पानी के छींटे मारें। इसके बाद भी जलन बरकरार है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कान में रंग चला जाए तो अपने सिर को नीचे की ओर झटकते हुए कान से रंग निकालें। इसके बाद बचे हुए रंग को कानों से निकालने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करें।होली पर ज्यादातर लोग बाल्टी भर-भर पानी डाल देते हैं। हमें ज्यादा समय पानी से भीगे नहीं रहना चाहिए इससे हम आसानी से बीमार पड सकते है

होली खेलने के लिए हल्के और पारदर्शी कपड़े न पहनें।

 

Holi 2022: Tips for holi: अब आती है रंग छुड़ाने की बारी

सबसे पहले गुनगुने पानी से नहाएं और साबुन लगाकर स्पंज से रंग को छुड़ाएं। यदि रंग न निकले तो बेसन में नींबू तथा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और त्वचा पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बालों में लगा रंग शँपू या साबुन से न निकल रहा हो तो दही में नींबू मिलाकर आधा घंटे तकबालों में लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी के साथ शैंपू से धो लें। बालों में लगा रंग निकल जाएगा।

यदि दांतों में रंग लग गया है और टूथपेस्ट से नहीं निकल रहा है तो 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा नींबू का रस मिला लें और इस पेस्ट से दांतों को साफ करें। रंग निकल जाएगा।

होली का रंग नाखूनों पर लग जाए और साबुन से न छूटे तो 1 कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और नाखूनों को 10 मिनट के लिए उस रस में डूबोकर रखें। फिर मुलायम कपड़े से पोछ लें। होली का रंग आसानी से निकल जाएगा।

होली खूब मस्ती और जश्न के साथ खेले पर पर्यावरण और अपने आस पास के लोगो का ध्यान जरूर रखे

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.