यूपी-एमपी में परेशान करेगी गर्म हवा, महाराष्ट्र-कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी

0 264

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो कुछ हिस्सों में प्री मानसून बारिश होने से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आठ जून से लेकर 12 जून तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलेगी।

आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र के तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी और तूफान जारी रहने की संभावना है

आज से एक बार फिर से लू का प्रकोप बढ़ने लगेगा
इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में उमस और सताएगी। आठ जून से एक बार फिर से लू का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

वहीं, मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यूपी में हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.