उत्तर भारत में गर्म हवाएं और लू से बढ़ेगी परेशानी, दिल्ली में सताएगी उमस, यहां बारिश के भी आसार

0 419

नई दिल्ली: गर्मियां शुरू हो गई हैं और सूरज के तल्ख तेवर अब लोगों के पसीने निकाल रहे हैं। हाल ये है कि अप्रैल के माह में ही पारा 40 के करीब पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली और देश भर में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। इसके अलावा उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी जबकि दक्षिण भारत में बारिश का मौसम बन सकता है। मध्य भारत में भी गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। देश भर में मौसम का हाल लोगों की हालत खराब कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। हालांकि दक्षिण भारत में बारिश के भी आसार बनने लोगों को राहत मिल सकती है।

दिल्ली एनसीआर में उमस भरा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दिन बीतने के साथ ही पारा और चढ़ेगा। अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मा पड़ने वाली है। आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ताममान 22 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। हालांकि शाम को तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर रहेंगे तल्ख
उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख रहेंगे। अधिकतम तापमान यहां 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। हाल ये है कि अभी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल के साथ हवाएं चलने की संभावना है लेकिन बारिश की स्थिति नहीं बन रही है।

राजस्थान में गर्मी रुलाएगी
राजस्थान में गर्मी हर साल की तरह इस बार भी रुलाएगी। अभी से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर जैसे शहरों में दिन का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दो दिनों में भयंकर लू चलने की चेतावनी भी दी है। जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की भी स्थिति बन रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.