‘आपकी बेवकूफियों को कब तक माफ़ करते रहेंगे’? राहुल गांधी ने ‘गुरु नानक’ पर दिया बयान, तो मनजिंदर सिंह ने लगाई लताड़

0 272

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश दौरे एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे भारत और दुनियाभर के सिखों में बवाल मच गया है। दरअसल, अमेरिका में राहुल द्वारा सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के थाईलैंड जाने को लेकर दिए गए बयान पर भारत में घमासान छिड़ गया है. अब राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGPC) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि, ‘कब तक हम उनकी बेवकूफियों को माफ करते रहेंगे?’

बता दें कि, अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर कैलीफोर्निया पहुंचे राहुल गांधी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, ‘मुझसे पहले भी गुरुनानक जी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी.’ राहुल ने दावा करते हुए कहा कि, ‘मैंने कहीं पढ़ा था कि, नानक भारत से मक्का गये थे, जोकि सऊदी अरब में है, उसके बाद वह थाईलैंड गये थे और वहां से वह श्रीलंका गये थे, तो इन दिग्गजों ने मुझसे बहुत पहले भारत जोड़ो यात्रा की थी, जब मेरा जन्म भी नहीं हुआ था.’

राहुल गांधी के इसी बयान पर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रह चुके सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘प्रिय राहुल गांधी, हम आपकी बेवकूफियों को कब तक माफ करते रहेंगे, क्या आप बता सकते हैं कि आपने कहां पढ़ा था कि गुरु नानक थाईलैंड गए थे? क्या धार्मिक मामलों में आपसे समझदारी की उम्मीद नहीं की जा सकती है.’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.