गोरखपुर: बंद पड़ी फैक्ट्री में रात भर किया बलात्कार, ग्राम प्रधान के भतीजे राजन राजभर पर आरोप

0 539

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ पूरी रात हैवानियत की गई. सुबह होने पर किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जंगल स्थित एक बंद कारखाने का है. यहां ग्राम प्रधान के भतीजे राजन राजभर नामक आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया. इससे किशोरी की हालत खराब हो गई. सुबह होने पर किशोरी गंभीर हालत में अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी दी. परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एडमिट कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पीड़ित किशोरी के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घटना में राजन राजभर के अलावा 2 अन्य आरोपी भी शामिल थे.

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामले को लेकर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी राजन राजभर को अरेस्ट कर लिया. वहीं, किशोरी के परिवार वालों का कहना है कि दो आरोपी और भी वारदात में शामिल थे. इस घटना को लेकर पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.