जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

0 398

श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपुरा जिले (Bandipora District) में सात एके -47 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांदीपुरा जिले के सीमांत गुरेज सेक्टर के नौशेहरा नारद इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

कश्मीर जोन की पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “पुलिस और सेना ने बांदीपुरा के गुरेज़ इलाके के नौशेहरा नारद से 7 एके-47 राइफल, 2 पिस्तौल, 21 एके मैगजीन, 1190 कारतूस, पिस्तौल के 132 कारतूस, 13 ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये।” पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि, सुरक्षा बलों ने आज तड़के जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों मार गिराया। साथ ही घटनास्थल से दो एके राइफल, एक पिस्टल और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.