गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की पानी टंकी में मिली महिला की लाश मामले में पति और सास फरार

0 276

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बने कर्मचारियों के क्वार्टर की छत पर सीमेंट से बनी पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने के बाद से पति और सास फरार है। मृतक महिला का पति गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में ही चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और उसे हॉस्टल में ही एक कमरा बतौर क्वार्टर रहने के लिए दिया गया था।

पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। शुरुआती जांच में ये मामला पति पत्नी के बीच विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल, महिला के पति पर हत्या करने और शव को छुपाने की आशंका जताई जा रही है। उसके फरार होने के बाद शक और गहरा हो रहा है। पुलिस ने बताया कि पीआरवी कंट्रोल से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के हॉस्टल की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर ईकोटेक-1 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है। मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.