पत्नी के मायके से न आने पर पति ने लगाई फांसी, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया धमकाने का आरोप

0 531

औरैया: अयाना थाना क्षेत्र में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिहौली निवासी सतेंद्र (28) पुत्र लाखन दोहरे का शव आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। स्थानीय देवेंद्र की पत्नी सुमन ने शव लटकता देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इस बीच जानकारी मिलते ही मृतक के पिता लाखन दोहरे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पिता ने बताया कि आठ अगस्त को बेटे की पत्नी खुशबू अपने तीनों बच्चे रितेश (5), अभिषेक (3), गुनगुन छह माह के साथ मायके सरायं थाना भरथना जिला इटावा चली गई थी।

शुक्रवार शाम को बेटे ने बहू को घर आने के लिए फोन किया तो उसके ससुर ने उसे धमकी दी। इसके साथ पूर्व में भी ससुरालीजन उसके साथ मारपीट व गली गलौज कर चुके थे, जिससे क्षुब्ध होकर बेटे सतेंद्र ने आत्महत्या कर ली। सतेंद्र की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मालती देवी व भाई-बहनें रो-रो कर बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.