मुझे विश्वास है कि जो गुवाहाटी में बैठे हैं शिवसेना विधायक वो परिवार में वापस दाखिल होंगे: संजय राउत

0 589

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा ” जब इस प्रकार की स्थिति किसी राज्य में बनती है तो ये इतिहास है कि विधानसभा भंग की जाती है. महाराष्ट्र की स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है. मुझे विश्वास है कि शिवसेना के जो विधायक गुवाहाटी में बैठे हैं वो सोचेंगे और परिवार में वापस दाखिल होंगे.”

संजय राउत ने कहा “विधायकों को अगवा कर बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. आपने विधायक नितिन देशमुख को सुना होगा कि उन्हें कैसे पीटा गया, गलत तरीके से अस्पताल में भर्ती कराया गया और इंजेक्शन लगाया गया. उनका कहना है कि यह उनकी हत्या का प्रयास था.” आपको बता दें कि गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं. इसमें शिवसेना और निर्दलीय विधायक सब शामिल हैं.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.