संजय प्रसाद की जगह लेंगे IAS दीपक कुमार, बनाए गए यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह

0 340

लखनऊ: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाए गए हैं। वह IAS संजय प्रसाद की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव आयोग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं। दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे। संजय प्रसाद को चुनाव आयोग के आदेश के बाद कल देर रात हटा दिया गया था। दीपक कुमार फिलहाल एसीएस, बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. सरकार, एआरसी, उ.प्र. ,माध्यमिक शिक्षा विभाग,वित्त विभाग एवं वित्त आयुक्त संस्थागत वित्त, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना विभाग संभाल रहे हैं। वह जालौन, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, पौडी गढ़वाल के मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों- गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए थे। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया था।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की थी। इलेक्शन कमीशन ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया था। आयोग ने सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया था, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे थे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.