IAS श्रुति सिंह संभालेंगी प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

0 725

लखनऊ: आईएएस महिला अधिकारी श्रुति सिंह गुरुवार से प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। उप सचिव प्रवीण कुमार सिंह की ओर से मंगलवार शाम को जारी हुए एक पत्र के अनुसार, आलोक कुमार द्वितीय, जो प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात हैं, वह 14 जुलाई से 24 जुलाई तक अवकाश पर रहेंगे। उनके न रहने पर विभाग की जिम्मेदारी आईएएस श्रुति सिंह को सौंपी गई है। इन दिनों वह चिकित्सा शिक्षा विभाग सचिव के पद पर तैनात है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.