यूपी में IAS ट्रांसफर: बरेली और मेरठ के कमिश्‍नर बदले, यूपी में 7 आईएएस अफसर इधर से उधर

0 391

लखनऊ: योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने बरेली और मेरठ के कमिश्‍नर सहित सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सेल्वा कुमारी जे को मेरठ का मंडलायुक्त और सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं।

सचिव बाल विकास अनामिका सिंह निदेशक आईसीडीएस व रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा के सीईओ का काम दिया गया है। प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव नमामि गंगे, प्रभाष कुमार को एसीईओ नोएडा, आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली व सुमित यादव को सीडीओ मुरादाबाद बनाया गया है।

दो आईएएस रिटायर दो वरिष्ठ आईएएस शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1986 बैच के आलोक टंडन केंद्र सरकार में सचिव खनन के पद पर तैनात थे। वर्ष 1989 बैच की डिंपल वर्मा मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण के पद पर तैनात थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.