देवरिया: जमीन विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर राजगीर मिस्त्री की हत्या, घर में घुसकर गर्भवती महिला को भी पीटा

सुनवाई नहीं होने पर परिजन रात में एसपी आवास के सामने बैठ गए। पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई

0 314

देवरिया | जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोनाह सुरतपुरा गांव के रहने वाले सुशील सिंह 48 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे।जिनकी कल रात को एक पुरानी जमीन विवाद में  लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों को हमलावरों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर गर्भवती महिला की भी जमकर पिटाई की।

पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

पीड़ित परिवार मृतक और घायलों को लेकर पूरी रात कोतवाली का चक्कर काटता रहा। सुनवाई नहीं होने पर वे रात में एसपी आवास के सामने बैठ गए। पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

मृतक सुशील सिंह

मृतक सुशील सिंह 48 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे। उनका बगल में रविन्द्र सिंह के परिवार से जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। बीते 22 जून को उनके भतीजे गोलू सिंह की शादी थी। शादी के दौरान घर के सामने विवादित जमीन से सामान हटाने को उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था।

शनिवार की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे कि घर के बगल से लाठी-डंडे से लैश लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। हमला देख परिजन बचाव में उतरे। हमलावरों ने उनके भतीजे सोनू सिंह 28 वर्ष, गोलू सिंह 26 वर्ष और मोनू सिंह को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घर में घुसकर मोनू सिंह की गर्भवती पत्नी नीलम सिंह की पिटाई की।

गांव में अफरा-तफरी का माहौल , हत्या के बाद हमलावर चार पहिया वाहन से फरार  |

घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हत्या के बाद हमलावर चार पहिया वाहन से फरार हो गए। पीड़ित परिवार मृतक सुशील सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और ना ही घायलों का उपचार कराने को अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने सुशील सिंह को मृतक बताया।
घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आधी रात को परिजन पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच गए। उन्होंने एसपी से पूरी घटना बताई।

एसपी ने रुद्रपुर पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया । रुद्रपुर पुलिस गांव में पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।।

यह भी पढ़ें :किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार से 7000 रुपये पाने का सुनहरा मौका, जल्दी कर ले ये काम

 

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.