झांसी में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

0 679

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी युगल ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के इंकार से प्रेमी युगल ने साथ जीने और मरने की खाई कसम को निभाने के लिए ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई की।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर में पाल मोहल्ला निवासी सोनू पाल का पड़ोसी युवती करिश्मा पाल से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बीतना चाहते थे। लेकिन जब परिवार को इन दोनों के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। प्रेमी युगल एक ही जाति के होने के बावजूद परिजन परिजन उनके इस प्रेम संबंध को स्वीकारने को तैयार नहीं थे। इसी वजह से बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने गांव से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के आगे कूद गये।

इस घटना में सोनू पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों के द्वारा पुलिस की सहायता से एंबुलेंस में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.