तमिलनाडु में नाबालिग से दरिंदगी, रथ उत्सव में शामिल होने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 7 अरेस्‍ट

0 296

चेन्‍नई (Chennai) । तमिलनाडु (Tamil Nadu) में नाबालिक लड़की (minor girl) से दरिंदगी का मामला सामने आया है. राज्य के वेल्लाकोविल में एक धार्मिक जुलूस (religious march) में शामिल होने पहुंची 17 साल की लड़की का कथित तौर पर सात लोगों ने किडनैप करने के बाद गैंगरेप किया. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल टीम गठित की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता 9 मार्च को वीरा कुमारस्वामी मंदिर के रथ उत्सव में भाग लेने के लिए गांव गई थी. तभी आरोपियों ने उसका किडनैप कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की के परिवार की शिकायत के बाद तमिलनाडु पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं. पुलिस ने कामराजपुरकम से एक 32 वर्षीय आरोपी और दूसरे 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद इन आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि वीर कुमारस्वामी मुरुगन मंदिर कोंगु मंडलम (कंगयानाडु) के प्राचीन मंदिरों में से एक है. इस स्थान को “वेल्लाइकोविल” उर्फ ​​वेल्लाकोविल (या) वेल्लाकोइल कहा जाता है. यह मंदिर थिरुप्पुर जिले में करूर-कोवई की मुख्य सड़क पर वेल्लाकोविल टाउन में स्थित है. मंदिर करीब 600 साल पुराना है. यहां रथ उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.