ज्ञानवापी विवाद के बीच MNS का दावा, पुणे में मंदिर की जमीन पर बनाई गई दो दरगाह

0 646

पुणे: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पुणे शहर (Pune City) में पुण्येश्वर मंदिर की जमीन पर दो दरगाह बनाई गई हैं। मनसे महासचिव अजय शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने ‘पुण्येश्वर मुक्ति’ अभियान शुरू किया है और उन्होंने लोगों से इस कदम में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की।

शिंदे ने ज्ञानवापी मस्जिद के हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि हिंदुत्व पर राज ठाकरे के रुख को देखते हुए सरकार की नींद टूटनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ज्ञानवापी की तरह पुणे में पुण्येश्वर मंदिर के लिए भी लड़ रहे हैं।” शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में इस जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.