आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से बढ़ रही है आमदनी: केशव प्रसाद मौर्य

0 671

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से स्वयं सहायता समूहों की आमदनी बढ़ रही है। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा को बेहतर करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य आजीविका के क्षेत्र में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जहां महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है, वहीं समूहों के माध्यम से उत्तर प्रदेश समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना प्रदेश के 40 जनपदों के 147 विकास खण्डों में संचालित की जा रही है जिसके अन्तर्गत समूह सदस्यों को 453 वाहन दिलाये गये हैं और इन वाहनों के लिए 27.18करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है। समूह की महिलाओं को चार पहिया वाहनों के अलावा ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराए गए हैं इस योजना से प्रति सदस्य औसतन नौ हजार रुपये प्रति माह आमदनी में में वृद्धि हुई है।

योजना के अन्तर्गत समूह सदस्यों को चार पहिया सवारी वाहन, भार वाहन के क्रय हेतु 6.5 लाख तक एवं ई-रिक्शा के लिए 1.5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में यातायान की सुविधा को बेहतर करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.