भारत हुआ और मजबूत, स्वदेशी नेवल एंटी शिप मिसाइल का नौसेना ने किया सफल परीक्षण

0 418

नई दिल्ली: भारत रक्षा क्षेत्र में आए दिन नई ऊंचाइयां छू रहा है. भारतीय नौसेना और डीआरडीओ (DRDO) ने मंगलवार (21 नवंबर) को ही स्वदेशी नेवल एंटी शिप मिसाइल का सफल परिक्षण किया. ये परिक्षण सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर के जरिए किया गया है. नौसेना ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ये मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अहम कदम है.

नौसेना ने इसका वीडिया जारी किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर के माध्यम से नेवल एंटी शिप मिसाइल का परिक्षण किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, डीआरडीओ ने नौसेना की शक्ति बढ़ाने के लिए लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल का टेस्ट करने की तैयारी में है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.