भारत ने यूएई को पहली खेप में भेजा उच्च गुणवत्ता वाला 8.7 टन अनानास

0 346

नई दिल्ली : भारत ने फल निर्यात को बढ़ावा देने के मकसद से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को उच्च गुणवत्ता वाले एमडी 2 किस्म (high quality MD2 variety) के 8.7 टन अनानास (8.7 tonnes of pineapple.) की पहली खेप का सफल निर्यात किया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने यूएई को एमडी 2 किस्म के उच्च गुणवत्ता वाले 8.7 टन अनानास की पहली खेप का सफल निर्यात किया है। एमडी 2 किस्म का अनानास को ‘गोल्डन रिप’ या ‘सुपर स्वीट’ के नाम से पहचाना जाता है। यह अपनी असाधारण मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। इसकी महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में खेती की जाती है।

मंत्रालय ने बताया कि यह भारत के कृषि निर्यात इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो वैश्विक बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले अनानास का उत्पादन तथा आपूर्ति करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। डेल मोंटे ने 1980 के दशक में चुनिंदा (कृत्रिम) तरीके से इसकी पैदावार की। इसके बाद से यह अनानास उद्योग में स्वर्ण मानक बन गया है, जिसकी कोस्टा रिका, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में महत्वपूर्ण खेती की जाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.