थाईलैंड में चाइल्ड सेंटर पर पूर्व पुलिसकर्मी की अंधाधुंध फायरिंग ,बच्‍चे समेत 32 को मौत के घाट उतारा

0 605

नई दिल्ली: गुरुवार को उत्तरी थाईलैंड गोलियों की आवाज से दहल उठा. एक पूर्व पुलिस कर्मचारी ने चिल्ड्रन्स डे केयर सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस घटना में 34 लोगों की मौत की सूचना अब तक सामने आई है. जिनमें 22 बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी एक पुलिस प्रवक्ता ने दी है. पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 34 लोगों का बेरहमी से कत्ल करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मार ली और आत्महत्या कर ली.

ना क्लैंग पुलिस थाने के अधीक्षक चक्राफात विचितवैद्य ने थाई रथ टीवी को बताया कि बंदूकधारी को पिछले साल पुलिस बल से छुट्टी दे दी गई थी. वहीं जिला अधिकारी जिदापा ने कहा कि उस व्यक्ति ने पहले आठ महीने की गर्भवती एक शिक्षिका सहित चार या पांच कर्मचारियों को गोली मारी. उन्होंने कहा, “पहले तो लोगों को लगा कि यह आतिशबाजी है.”

थाईलैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्लभ है. भले ही इस क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में बंदूक के स्वामित्व की दर अधिक है और अवैध हथियार आम हैं. 2020 में, एक संपत्ति सौदे से नाराज एक सैनिक ने भी ऐसे ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. उस समय कम से कम 29 लोग मारे गए और 57 घायल हो गए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.